Homeअपराधतालाब में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; 2...

तालाब में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; 2 दिन पुरानी होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नांग नागिन तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश तैरती मिली। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई होगी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अधेड़ तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts