Homeअन्य खबरेबिलासपुर में रावण दहन के बीच ब्लास्ट! मंच के पास फटा पायरो...

बिलासपुर में रावण दहन के बीच ब्लास्ट! मंच के पास फटा पायरो रॉकेट, घटना के वक्त मंच में मौजूद थे विधायक और महापौर… देखें वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रावण दहन के लिए लगाए गए पायरो रॉकेट सेटअप में रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास जोरदार धमाका हो गया। घटना के वक्त मंच पर विधायक, महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, रावण दहन के लिए मैदान में पायरो रॉकेट का सेटअप लगाया गया था। जैसे ही रिमोट से आतिशबाजी शुरू करने का प्रयास किया गया, मंच के नजदीक ही ब्लास्ट हो गया। धमाके की जगह के आसपास पत्रकार और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में धमाका बड़े हादसे में बदल सकता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में कुछ लोगों के मामूली रूप से झुलसने की बात सामने आई है। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सवाल यह है कि इतने बड़े सार्वजनिक आयोजन में इस्तेमाल किए गए पायरो रॉकेट सेटअप की सुरक्षा जांच किस स्तर पर की गई थी और मंच के इतने करीब आतिशबाजी का इंतजाम कैसे किया गया? घटना के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts