Homeअपराधदर्दनाक सड़क हादसा: भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौत, यात्री...

दर्दनाक सड़क हादसा: भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौत, यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रामनाम सप्ताह में भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देने जा रहे थे। इसी दौरान डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे थे तीनों

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान (40), मोहरदास बैरागी (55) और शेतकुमार पटेल (62) रविवार सुबह एक ही बाइक से सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह में शामिल होने निकले थे। तीनों को धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायन करना था।

पेट्रोल पंप के पास बस और बाइक में भिड़ंत

बताया जा रहा है कि डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास रायपुर से डभरा जा रही मुस्कान यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के चलते उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम

धार्मिक आयोजन में भजन प्रस्तुत करने निकले तीन ग्रामीणों की एक साथ मौत की खबर से ग्राम दर्री में शोक का माहौल है। परिवारों में दुख का माहौल है। डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts