Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधथाम नहीं रहा है प्रदेश में गांजे का कारोबार, पुलिस ने गांजा...

थाम नहीं रहा है प्रदेश में गांजे का कारोबार, पुलिस ने गांजा तस्कर को घेराबंदी कर दबोचा, पिस्टल बरामद…

रायगढ़। कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुरीपारा दर्राडीपा में रहने वाला ओमप्रकाश जांगड़े और उसके साथी गोविंद भट्ट की गतिविधियां संदिग्ध है, मुखबिर ने दोनों पर गांजा तस्करी का संदेह व्यक्त किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली ने दोनों संदेहियों पर निगाह रखने अपने स्टाफ लगा रखे थे, शाम करीब 06.00 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के सभी एंट्रेंस मार्ग पर घेराबंदी कर एकाएक अंदर रेड कार्यवाही किया गया जहां मुखबीर के बताये दो संदेही युवक ओमप्रकाश जांगड़े उर्फ अन्नु और गोविंद भट्ट को पकड़ा गया ।

पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के बारे में जानकारी देकर उन्हें पूरे स्टाफ की तलाशी दी गई और फिर गवाहों के समक्ष दोनों संदेहियों और उनके पास रखे प्लास्टिक बोरी को चेक किया गया । संदेही ओम प्रकाश जांगड़े के पास रखे प्लास्टिक बोरी अंदर तीन पन्नी पैकेट मादक पदार्थ, एक पिस्टल और संदेही गोविंद भट्ट के पास एक रखे प्लास्टिक बोरी में दो पन्नी पैकेट में मादक पदार्थ एवं दो जिंदा कारतूस मिला, मादक पदार्थ की पहचान गांजे के रूप में हुई । दोनों आरोपियों को तत्काल सुरक्षा घेरे में लेकर थाना कोतवाली लाया गया । आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ गांजा का तौल करने पर कुल 4 किलो 625 ग्राम गांजा कीमती 70000 रुपए तथा एक स्टील बॉडी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ । आरोपियों पर थाना कोतवाली में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराओं पर कार्यवाही किया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts