Wednesday, March 18, 2026
Homeअपराधसौतेली मां ने नाबालिक बेटों के साथ मिलकर, बेटे को उतारा मौत...

सौतेली मां ने नाबालिक बेटों के साथ मिलकर, बेटे को उतारा मौत के घाट…

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फादहाखार जंगल मे एक युवक की लाश मिली थी। इस मामले में ने पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी हेमलता साहू का उसके सौतेले बेटे रवि साहू से आए दिन लड़ाई होता रहता था, जिससे कारण उसकी सौतेली मां हेमलता बहुत परेशान थी।

उसने अपने नाबालिक भाइयों के साथ मिलकर अपने सौतेले बेटे रवि को जान से मारने का षड्यंत्र रचा और चांपा क्षेत्र में रवि की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के लिए लाश को बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार जंगल में लाकर उसे बोरी में भरकर उसे जला कर फेक दिया।

अज्ञात लाश की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने जब शव का पंचनामा किया तो मुतक की जेब से ऐसा साक्ष मिला, जिससे पुलिस आरोपी तक जा पहुंची. पुलिस ने मामले में सौतेली मां हेमलता साहू और उसके दोनों नाबालिक बेटों को आरोपी बनाया गया है।

घटना में लाश को जिस गाड़ी में लाकर फेके गए। वाहन को भी पुलिस ने जप्त किया है और वाहन चालक सुनील यादव को भी आरोपी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts