Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधजवान और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़....चार इनामी नक्सली ढेर...हाथियार बरामद...

जवान और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़….चार इनामी नक्सली ढेर…हाथियार बरामद…

बीजापुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नक्‍सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।

तेलांगना स्टेट कमेटी के हार्डकोर नक्सलियों के होने मौजूदगी की मिली थी खबर

जवानों को सूचना मिली थी कि तेलंगाना राज्य समिति के कुछ सदस्यों ने आगामी लोकसभा चुनावों की एमसीसी अवधि के दौरान नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से तेलंगाना से गढ़चिरौली में प्राणहिता नदी पार की है। इसके बाद अहेरी उप पुलिस मुख्यालय से सी60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों को क्षेत्र की तलाशी के लिए रवाना किया गया। एसपीएस रेपनपल्ली से 5 किमी दूर कोलामरका पहाड़ों में मंगलवार की सुबह तलाशी के दौरान 4 सी60 पार्टियों वाली एक टीम पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सी60 टीमों ने जोरदार जवाब दिया। फायरिंग रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई तो 4 पुरुष नक्सली के शव बरामद किए गए हैं।

जवान और नक्सली के बीच घंटो भर चली फायरिंग

यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के कोलामार्का के जंगलों में हुई है। 50 से 60 मिनटों तक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 36 लाख के चार इनामी नक्सली मारे गए। हालांकि, सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एके 47 समेत कई हथ‍ियार बरामद किया है।

मुठभेड़ में सी-60 कमांडो के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी नक्‍सलियों ने अपने आप को घिरा पाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सी-60 कमांडो के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। सी-60 कमांडो के जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार नक्‍सलियों को मार गिराया।

36 लाख रुपए के इनामी हैं 4 नक्सली

1. मांगी इंद्रवेली एरिया कमेटी सचिव और कुमुराम भीम मंचेरियल डिविजनल कमेटी सदस्य वर्गीश

2. सिरपुर चेन्नूर एरिया कमेटी सचिव DVCM मंगतू

3. प्लाटून सदस्य कुरसांग राजू

4. प्लाटून सदस्य कुडीमेट्टा वेंकटेश

नक्सलियों से हथियार भी बरामद

सर्चिग के दौरान फोर्स ने मौके से 1 AK-47, 1 कार्बाइन, 2 देसी पिस्टल, विस्फोटक समेत नक्सली साहित्य बरामद किया है। इलाके की सर्चिग जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts