Tuesday, June 17, 2025
HomeUncategorizedअशोका बिरयानी सेंटर हुआ सील...पत्रकारों से बदसलूकी...दो कर्मचारियों की मौत का है...

अशोका बिरयानी सेंटर हुआ सील…पत्रकारों से बदसलूकी…दो कर्मचारियों की मौत का है मामला…

रायपुर। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है। तब तक अशोका बिरयानी को बंद किया जाएगा।

पत्रकारों से बदसलूकी विषय पर होगी जांच: विजय शर्मा

तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है। उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा।

सुरक्षा उपकरण बिना गटर में उतरा गया कर्मचारी

आपको बता दें कि लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए सेंटर के दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल को काम में लगाया गया था। लेकिन दोनों गटर में फंस गए।किसी तरह से दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है। तब तक अशोका बिरयानी को बंद किया जाएगा। पत्रकारों से बदसलूकी विषय पर होगी जांच: विजय शर्मा तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है। उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा। सुरक्षा उपकरण बिना गटर में उतरा गया कर्मचारी आपको बता दें कि लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी के गटर टैंक की सफाई के लिए सेंटर के दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल को काम में लगाया गया था। लेकिन दोनों गटर में फंस गए।किसी तरह से दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।