Homeअन्य खबरेधान के खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ, 4-5 बकरियों का कर चुका...

धान के खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार; गांव में दहशत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम जैतपुरी में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पहले भी गांव के आसपास कई बार नजर आ चुका है और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।

जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य से लगा हुआ है। तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी शुरू कर दी गई।

रायपुर से मंगाई जा रही ट्रेंकूलाइजेशन गन

तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने ट्रेंकूलाइजेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रायपुर स्थित जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के मुताबिक, गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम तैनात है। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

तेंदुए को देखने उमड़ी भीड़

तेंदुए की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों ग्रामीण खेतों के आसपास जमा होकर तेंदुए को देखने की कोशिश कर रहे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तेंदुए के करीब न जाएं और भीड़ लगाकर उसकी गतिविधियों में बाधा न डालें। विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts