Homeअपराधऑडियो वायरल के बाद कार्रवाई: जन्म प्रमाण-पत्र के नाम पर 200 रुपये...

ऑडियो वायरल के बाद कार्रवाई: जन्म प्रमाण-पत्र के नाम पर 200 रुपये मांगने वाला पंचायत सचिव निलंबित…

बलरामपुर, 25 जुलाई 2026। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पंचायत सचिव विष्णुपद मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस ऑडियो के वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें सचिव ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने के बदले 200 रुपये की मांग करते हुए सुनाई दे रहे थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पंचायत सचिव का आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियमों के विपरीत है और यह कदाचार की श्रेणी में आता है।

जांच के आधार पर संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब से सक्षम प्राधिकारी संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आशुतोष चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए विष्णुपद मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts