Homeअन्य खबरेअमर अग्रवाल के जन्मदिन पर सेवा का रंग, वृद्धाश्रम से श्रवण बाधित...

अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर सेवा का रंग, वृद्धाश्रम से श्रवण बाधित बालिका विद्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ता

बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर इस बार कार्यकर्ताओं ने जश्न का अलग अंदाज देखने को मिला। जन्मदिन के मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम और श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच पहुंचकर फल-मिष्ठान बांटे और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

दिन की शुरुआत अमर अग्रवाल ने राजेंद्र नगर स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद दिनभर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

अमर अग्रवाल की प्रेरणा से भाजयुमो नेता रौशन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम और नूतन चौक सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचकर फल और मिष्ठान वितरित किए।

वृद्धाश्रम में कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

आयोजन में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल राजनीति को सेवा से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी सोच के साथ जन्मदिन के जश्न को जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने से जोड़ा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts