Homeअपराधपेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़े मेटाडोर-ट्रक, केबिन में फंसे चालक-खलासी; जेसीबी-कटर से...

पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़े मेटाडोर-ट्रक, केबिन में फंसे चालक-खलासी; जेसीबी-कटर से हुआ रेस्क्यू… देखें वीडियो

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय के पास मेटाडोर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी उसी में फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी और कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

टक्कर के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

लगातार हादसों से उठ रहे सवाल

इस सड़क पर हादसे का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई थी। उस हादसे में भी एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया था।

लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की स्थिति और बायपास निर्माण को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts