Monday, December 8, 2025
Homeअपराधबिग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली वारदात... आईईडी के चपेट...

बिग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली वारदात… आईईडी के चपेट में आए 2 बस्तर फाइटर्स… एक की हालत गंभीर…

दंडेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।

आईईडी की चपेट में आए 2 बस्तर फाइटर्स

हालांकि, मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुए है। इधर दंतेवाड़ा से निकली टीम मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में बस्तर फाइटर्स के 2 जवान आ गए। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान का नाम राकेश बताया जा रहा है। साथियों ने दोनों घायलों को मौके से निकाला और उन्हें फौरन चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया।

एसपी ने की घटना की पुष्टि

दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि तीनों जिले की फोर्स निकली थी। दंतेवाड़ा के दो जवान घायल हैं एक को गंभीर चोट आई है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

दंडेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है। आईईडी की चपेट में आए 2 बस्तर फाइटर्स हालांकि, मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुए है। इधर दंतेवाड़ा से निकली टीम मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में बस्तर फाइटर्स के 2 जवान आ गए। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान का नाम राकेश बताया जा रहा है। साथियों ने दोनों घायलों को मौके से निकाला और उन्हें फौरन चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया। एसपी ने की घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि तीनों जिले की फोर्स निकली थी। दंतेवाड़ा के दो जवान घायल हैं एक को गंभीर चोट आई है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।