
बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा एवं भाजयुमो बिलासपुर शहर द्वारा तखतपुर नगर पंचायत और शहीद नीलेश कुमार पाण्डे के गृहग्राम पोंडीकला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद नीलेश पाण्डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

06 नवंबर 2012 को बीजापुर जिले के तुंगेली चिगेरनाला में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सहायक आरक्षक नीलेश कुमार पाण्डे के परिवार से मुलाकात कर उनके पिता रवि शंकर पाण्डे और माता रीता देवी पाण्डे को सम्मानपूर्वक तिरंगा भेंट किया गया।कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजयुमो बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आयुष सिंह, जिला महामंत्री केतन वर्मा एवं राजकमल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष नीलेश सिंह एवं महर्षि बाजपेयी, तखतपुर मंडल महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डे, आदर्श सोनी, तेजश राजपूत, नीतिज, बूथ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, कड़ी शंकर पाण्डे, बड़ू महाराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
