Saturday, May 9, 2026
Homeअपराधव्यापारी ने पत्नी और बच्चों संग खाया जहर, 3 पन्नों का मिला...

व्यापारी ने पत्नी और बच्चों संग खाया जहर, 3 पन्नों का मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के भारी दबाव में एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित व्यापारी की पहचान योगेश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा हुआ था और लेनदारों के लगातार दबाव व धमकियों से मानसिक रूप से बेहद परेशान था।

पुलिस को मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यापारी ने करीब 4 करोड़ रुपए के कर्ज और लेनदारों द्वारा दी जा रही धमकियों का जिक्र किया है। इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, व्यापारी के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है और लेनदारों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts