Homeअपराधड्यूटी खत्म कर कैंप से निकला CRPF जवान, अगले दिन पेड़ पर...

ड्यूटी खत्म कर कैंप से निकला CRPF जवान, अगले दिन पेड़ पर लटका मिला शव… जांच में जुटी पुलिस… 15 साल से CRPF कैंप में था तैनात…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैंप में तैनात 33 वर्षीय आरक्षक का शव शनिवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। आरक्षक शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास मिला।

मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर पिता जबा बनघु गहिर (33) के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली का रहने वाला था। बताया गया है कि जयप्रकाश करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था।

ड्यूटी खत्म होने के बाद हो गया था गायब

सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के मुताबिक, जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद कैंप से निकलने के बाद लापता हो गया था। वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में विवाद होने के बाद वह बाहर निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर मिला शव

शनिवार को कुछ लोगों की नजर भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में की गई।

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आरक्षक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts