Homeअपराधरेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में...

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर 29 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। सूर्यकांत गांव में खेती-किसानी का काम करता था। हालांकि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts