Saturday, January 24, 2026
Homeअपराधभ्रष्टाचार मामले में शिक्षा विभाग ने डीईओ को किया सस्पेंड... कोरोना काल...

भ्रष्टाचार मामले में शिक्षा विभाग ने डीईओ को किया सस्पेंड… कोरोना काल में सूखा राशन सामग्री में की थी गड़बड़ी…

बस्तर। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में महिला DEO को सस्पेंड कर दिया है। बस्तर की तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान को कोरोना काल में सूखा राशन सामिग्री खरीदी में गड़बड़ी के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। भारती प्रधान को निलंबन काल में जेडी कार्यालय बस्तर में अटैच किया गया है।

सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियम का नहीं किया था पालन

आरोप के मुताबिक कोविड 2019 के दौरान केंद्रीय भंडार नेकॉफ एवं एनसीसीएफ के जरिये सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था। इसकी शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसके बाद भारती प्रधान को दोषी पाया गया। अब विभाग ने भारती प्रधान को सस्पेंड कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts