Monday, April 27, 2026
Homeअपराधपूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका...

पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के कमरे में रस्सी से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर की है।

बताया जा रहा है कि जय साहू अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। रविवार रात उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया, जहां जय साहू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक तनाव बना वजह?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जय साहू लंबे समय से पारिवारिक कारणों को लेकर तनाव में थे। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।

फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू की फाइल फोटो।
पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू की फाइल फोटो।

राजनीतिक परिवार से जुड़ा है मामला
जय साहू, पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे थे। धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक चुने गए थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts