Monday, May 18, 2026
Homeअपराधफार्म हाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा;...

फार्म हाउस में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; मालिक समेत 8 गिरफ्तार, 40 लाख का सामान जब्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश दी। छापेमारी के दौरान फार्म हाउस मालिक मनीष शर्मा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां मौजूद आरोपियों को नगदी दांव पर लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपए नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष शर्मा, रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts