Homeअपराधबिलासपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर निर्माण के दौरान...

बिलासपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर निर्माण के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की में जमीन और मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य और जमीन की सीमा को लेकर पड़ोसी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव के साथ कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों आरोपियों ने डंडों से हमला कर प्रार्थी पक्ष के कई लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर बिल्हा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts