Homeअन्य खबरेरेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम रोमांस, वीडियो वायरल; RPF कार्यालय के सामने...

रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम रोमांस, वीडियो वायरल; RPF कार्यालय के सामने ही दिखी कपल की हरकत…

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल का खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस जगह यह हरकत कैमरे में कैद हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के बीच बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे, लेकिन कपल को इसकी परवाह नहीं दिखी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीचे लिंक पर देखें वीडियो – 

https://www.instagram.com/reel/Db5V5EvvtEd/?igsh=cG5vbGthOHhraTdv

वीडियो सामने आने के बाद मामला RPF तक पहुंचा। RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, दोनों युवक-युवती शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के समय ही कार्रवाई की जानी चाहिए थी। हालांकि, वीडियो बाद में RPF के पास पहुंचा और तब तक दोनों वहां से जा चुके थे।

फिलहाल मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts