
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के जय स्तंभ चौक के पास गुरुवार को सड़क पर सांडों की लड़ाई के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन सांड अचानक आपस में भिड़ गए, इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला उनकी चपेट में आ गई और सड़क पर गिर पड़ी।

महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। राहत की बात रही कि हादसे में उसे गंभीर चोट नहीं आई। घटना के दौरान कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में सांडों के बीच हुई लड़ाई और उसी दौरान महिला के उनकी चपेट में आने का दृश्य साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद शहर के व्यस्त इलाकों में आवारा मवेशियों की मौजूदगी और उनके कारण बढ़ते हादसों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
