Homeअन्य खबरेहाथ में हसिया, गर्दन पर वार... फिर पूरे गांव में घूमता रहा...

हाथ में हसिया, गर्दन पर वार… फिर पूरे गांव में घूमता रहा युवक…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक के खुद को हसिए से घायल करने का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी गर्दन पर वार किया और खून से लथपथ हालत में गांव की गलियों में घूमता रहा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह बेलोदी गांव पहुंचा, जहां उसने कथित तौर पर हसिए से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। घायल अवस्था में वह गांव में घूमता रहा। लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

परिजनों ने बताई ये बात

परिजनों के मुताबिक नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। वह कथित तौर पर यह भी कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। हालांकि युवक ने खुद को इस तरह घायल क्यों किया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts