Wednesday, February 18, 2026
Homeअन्य खबरेसरकंडा थाना में SSP रजनेश सिंह का औचक निरीक्षण, बेहतर कार्य पर...

सरकंडा थाना में SSP रजनेश सिंह का औचक निरीक्षण, बेहतर कार्य पर पुलिसकर्मियों को मिला नकद इनाम…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बुधवार रात करीब 9 बजे सरकंडा थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान मर्ग अपराध, लंबित शिकायतों, संधारित रजिस्टरों और थाना व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका सिंह भी मौजूद रहीं। एसएसपी ने थाना में दर्ज मामलों की प्रगति, शिकायतों के निराकरण और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा की। बेहतर कार्यप्रणाली और अनुशासन से संतुष्ट होकर एसएसपी ने मौके पर ही पुलिसकर्मियों को नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया।

इस क्रम में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद इनाम दिया गया। वहीं सब-इंस्पेक्टर नारायण व्यास बनाफर और एएसआई प्रवीण लाल, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्रीय, विजय पांडेय, आरक्षक लाल बहादुर कुर्रे, रविशंकर ध्रुव, योगेश कुमार यादव, नामित कुमार सोनी, निलेश प्रधान, विवेक चंदेल, को नगद इनाम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य आरक्षकों को अलग-अलग कार्यों के लिए नकद इनाम दिया गया।

निरीक्षण के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह भी उपस्थित रहे। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को आम जनता से संवेदनशील व्यवहार रखने, अपराध नियंत्रण पर सतत निगरानी और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts