Homeअपराधयुवती की संदिग्ध मौत, WRS कॉलोनी में मिला शव; हत्या की आशंका,...

युवती की संदिग्ध मौत, WRS कॉलोनी में मिला शव; हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसके चलते पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती का शव सुनसान स्थान पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण और समय की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। साथ ही WRS कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि युवती की पहचान और घटना से जुड़े संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts