Saturday, January 24, 2026
Homeअपराधदो बच्चों के पिता ने प्रेम संबंध का नाटक कर नाबालिक लड़की...

दो बच्चों के पिता ने प्रेम संबंध का नाटक कर नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म… जानिए क्या है पूरा मामला…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती और शादी करने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की को बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और वो दो बच्चों का बाप है, जिसके बाद वह परेशान होकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार कवर्धा जिले के भरेवापारा निवासी संजय माथुर (22) सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहता है। वह यहां प्राइवेट जॉब करता है। इस दौरान उसकी पहचान सिरगिट्‌टी क्षेत्र के 16 साल की लड़की से हुई।

युवक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। करीब दो माह पहले उसने लड़की से दुष्कर्म किया। जिसके बाद से शारीरिक शोषण करने लगा।

प्रेमी पहले से था शादीशुदा

इस दौरान लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और वह दो बच्चों का बाप है। पहले लड़की को भरोसा नहीं हुआ। तब उसने पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने के बाद लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पुलिस के पास गई।

प्रेम संबंध होने का नाटक कर किया दुष्कर्म

लडकी ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे झूठ बोला है। वह पहले से शादीशुदा होते हुए भी उसके साथ प्रेम संबंध होने का नाटक किया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ धोखा किया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts