Tuesday, June 16, 2026
Homeअन्य खबरेविदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या...

विदेशों में भारतीयों पर हमलों और ओमान में तीन नाविकों की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च…

बिलासपुर। अमेरिका सहित विभिन्न देशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हो रही घटनाओं, भारतीय तिरंगे के कथित अपमान तथा ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम युवा कांग्रेस ने सरकंडा स्थित सुभाष चौक में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और तिरंगा लेकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। कई कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर भी विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में विदेशों में भारतीय मूल के लोगों के साथ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं चिंता का विषय हैं। वहीं ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी भारतीय के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुभाष चौक में आयोजित यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में मृत भारतीय नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में हिमांशु राई ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सरकंडा,मयंक सिंह गौतम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस शहर जिला
विकास ठाकुर प्रदेश महासचिव nsui, शैलेश कश्यप, वासु सोनी, सोमी ध्रुव, जफ़र मेमन, सागर यादव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts