Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेरायपुर में दीपावली पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध... धार्मिक भावनाओं का...

रायपुर में दीपावली पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध… धार्मिक भावनाओं का रखा गया सम्मान…

रायपुर। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम ने मांस और मटन की बिक्री पर आज प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। भगवान राम के अयोध्या आगमन की स्मृति में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है।

महावीर निर्वाण दिवस के चलते 1 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को प्रतिबंध

1 नवंबर को महावीर निर्वाण दिवस होने के कारण मांसाहार पर प्रतिबंध की योजना बनाई गई थी। हालांकि, सुधर्म जैन नवयुवक मंडल और मटन व्यापारी संघ के बीच सहमति के बाद इसे 31 अक्टूबर के लिए लागू किया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में चेतावनी दी गई है कि 31 अक्टूबर को मांस या मटन बेचते पाए जाने पर सामग्री जब्त की जाएगी, और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts