Tuesday, June 17, 2025
Homeअपराधप्राचार्य, शिक्षक, रेंजर ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, बोले- परीक्षा में...

प्राचार्य, शिक्षक, रेंजर ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, बोले- परीक्षा में पास करा देंगे, वीडियो बनाकर दी धमकी, 3 निलंबित और 1 सस्पेंड, गिरफ्तार…

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में 11 वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले स्कूल के प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुये तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही घटना में शामिल उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को भी निलंबित किया गया है।

चारों आरोपियों ने शासकीय हाईस्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने घटना के दौरान पीड़िता छात्रा का वीडियो भी बनाया था और इसी वीडियो के आधार पर उसे बार बार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर पीड़िता छात्रा को स्कूल से निकाल देने और जान से मार देने की धमकी भी दिये थे। आरोपियों की हरकतों से सहमी छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये तीनों शिक्षक और वनकर्मी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगी की कार्रवाई की जा रही हैं।

देखें आदेश 👇🏻

 

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। शासकीय हाई स्कूल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप की घटना को जनकपुर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में घटना अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इस बीच छात्रा का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने और स्कूल से निकालने की धमकी दी थी।

आरोपियों की घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता इतनी डरी और सहमी हुई थी कि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, बाद में साहस जुटाकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत जनकपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने मामले में स्कूल में पदस्थ प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार और वनकर्मी को बीते मंगलवार 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया। वहीं, इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं डरी सहमी है। स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के परिजनों ने दोषी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

गिरफ्तार आरोपी

प्राचार्य अशोक कुशवाहा

प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा

व्याख्याता कुशल सिंह परिहार

उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में 11 वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले स्कूल के प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुये तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही घटना में शामिल उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को भी निलंबित किया गया है। चारों आरोपियों ने शासकीय हाईस्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने घटना के दौरान पीड़िता छात्रा का वीडियो भी बनाया था और इसी वीडियो के आधार पर उसे बार बार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर पीड़िता छात्रा को स्कूल से निकाल देने और जान से मार देने की धमकी भी दिये थे। आरोपियों की हरकतों से सहमी छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये तीनों शिक्षक और वनकर्मी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगी की कार्रवाई की जा रही हैं। देखें आदेश 👇🏻   जानिए घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। शासकीय हाई स्कूल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप की घटना को जनकपुर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में घटना अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इस बीच छात्रा का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने और स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। आरोपियों की घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता इतनी डरी और सहमी हुई थी कि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, बाद में साहस जुटाकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत जनकपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने मामले में स्कूल में पदस्थ प्राचार्य अशोक कुशवाहा, प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार और वनकर्मी को बीते मंगलवार 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया। वहीं, इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं डरी सहमी है। स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं के परिजनों ने दोषी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। गिरफ्तार आरोपी प्राचार्य अशोक कुशवाहा प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा व्याख्याता कुशल सिंह परिहार उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह