Homeअन्य खबरेमंत्रालय से निकली बस, रास्ते में बनी आग का गोला; मची अफरा-तफरी,...

मंत्रालय से निकली बस, रास्ते में बनी आग का गोला; मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से बुधवार शाम बड़ी घटना सामने आई। मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय में छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक 3073 कर्मचारियों को लेकर रवाना हुई थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल बस में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts