Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधनगर निगम दफ्तर में बवाल... टेंडर फॉर्म लेने पहुंचे ठेकेदार को भाजपा...

नगर निगम दफ्तर में बवाल… टेंडर फॉर्म लेने पहुंचे ठेकेदार को भाजपा पार्षद ने जमकर पीटा… मारपीट में ठेकेदार हुआ लहुलुहान… देखें वीडियो…

रायपुर नगर निगम में टेंडर विवाद: भाजपा पार्षद ने ठेकेदार से की मारपीट/

घटना का विवरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के नगर निगम जोन 9 कार्यालय में टेंडर फॉर्म लेने पहुंचे ठेकेदार ओम राठौर से भाजपा पार्षद रोहित कुमार साहू ने मारपीट की। आरोप है कि पार्षद ने ओम राठौर को पेपर वेट से मारा, जिससे ठेकेदार की नाक में चोट आई। इसके बाद ठेकेदार ने शिकायत दर्ज करवाई और थाने पहुंचे।

टेंडर को लेकर हुआ विवाद

यह विवाद सीसी रोड निर्माण के लिए जारी हुए टेंडर को लेकर था। पार्षद रोहित साहू नहीं चाहते थे कि ठेकेदार ओम राठौर उनके वार्ड में काम करें। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच गर्मागरम बहस हुई।

हमला और नाक में चोट

गुरुवार को जब ठेकेदार ओम राठौर टेंडर फॉर्म लेने पहुंचे, तब पार्षद रोहित साहू मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान रोहित साहू ने टेबल पर रखा पेपर वेट उठाया और ओम राठौर की नाक पर मार दिया, जिससे ओम की नाक से खून बहने लगा।

ठेकेदार का कहा: मुझे कुछ होता है तो रोहित साहू होंगे जिम्मेदार 

विवाद के बाद ओम राठौर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसके लिए जिम्मेदार पार्षद रोहित साहू होंगे। ठेकेदार ने अपनी जान को खतरा बताया है।

ठेकेदार संघ का विरोध

ठेकेदार संघ के सदस्य बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। हालांकि, इस मामले में पार्षद रोहित साहू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उनका फोन भी रिसीव नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts