Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरे'सनी लियोनी' का जलवा: महतारी वंदन योजना का मिल रहा पैसा? हर...

‘सनी लियोनी’ का जलवा: महतारी वंदन योजना का मिल रहा पैसा? हर महीने फर्जी खाते में पहुंच रहे थे सरकारी पैसे…?

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: सनी लियोनी के नाम पर खाते में ट्रांसफर हुए 10 हजार रुपए/

फर्जी अकाउंट से हुआ खुलासा/

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना की राशि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से बनाए गए एक फर्जी अकाउंट में जमा की जा रही थी। इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने 1,000 रुपए ट्रांसफर किए गए।

आवेदन में पति के नाम पर जॉनी सीन्स का जिक्र

यह मामला तब उजागर हुआ जब एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया। फर्जी आवेदन में सनी लियोनी के पति के तौर पर मशहूर एडल्ट स्टार जॉनी सीन्स का नाम दिया गया था। आवेदन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर द्वारा सत्यापित भी किया गया था।

कैसे हुआ घोटाला?

महतारी वंदन योजना के लिए तालुर गांव में आवेदन दर्ज किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से इस फर्जी आवेदन को रजिस्टर किया गया। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने सनी लियोनी के नाम से फर्जी बैंक खाता और दस्तावेज जमा किए थे।

सोशल मीडिया पर बवाल

मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाते को होल्ड कर दिया और जांच शुरू कर दी। अब तक 10,000 रुपए इस खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इस घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित मंत्री पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।

सनी लियोनी और जॉनी सीन्स कौन हैं?

सनी लियोनी एक पूर्व एडल्ट स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, जॉनी सीन्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एडल्ट स्टार हैं। इन दोनों का इस मामले से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल फर्जीवाड़े में किया गया।

प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। यह मामला सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का एक बड़ा उदाहरण बन गया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक, बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि, हमें आज सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: सनी लियोनी के नाम पर खाते में ट्रांसफर हुए 10 हजार रुपए/ फर्जी अकाउंट से हुआ खुलासा/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना की राशि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से बनाए गए एक फर्जी अकाउंट में जमा की जा रही थी। इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने 1,000 रुपए ट्रांसफर किए गए। आवेदन में पति के नाम पर जॉनी सीन्स का जिक्र यह मामला तब उजागर हुआ जब एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया। फर्जी आवेदन में सनी लियोनी के पति के तौर पर मशहूर एडल्ट स्टार जॉनी सीन्स का नाम दिया गया था। आवेदन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर द्वारा सत्यापित भी किया गया था। कैसे हुआ घोटाला? महतारी वंदन योजना के लिए तालुर गांव में आवेदन दर्ज किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से इस फर्जी आवेदन को रजिस्टर किया गया। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने सनी लियोनी के नाम से फर्जी बैंक खाता और दस्तावेज जमा किए थे। सोशल मीडिया पर बवाल मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाते को होल्ड कर दिया और जांच शुरू कर दी। अब तक 10,000 रुपए इस खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना इस घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित मंत्री पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की। सनी लियोनी और जॉनी सीन्स कौन हैं? सनी लियोनी एक पूर्व एडल्ट स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, जॉनी सीन्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एडल्ट स्टार हैं। इन दोनों का इस मामले से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल फर्जीवाड़े में किया गया। प्रशासन ने क्या कहा? प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। यह मामला सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का एक बड़ा उदाहरण बन गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक, बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि, हमें आज सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।