Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधनए साल का जश्न बना मातम: तेज रफ्तार ने ली इंजीनियरिंग छात्रा...

नए साल का जश्न बना मातम: तेज रफ्तार ने ली इंजीनियरिंग छात्रा की जान, मुंबई से इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने आई थी बिलासपुर…

औंरापानी जाते समय दर्दनाक हादसा: इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, साथी गंभीर घायल/

बिलासपुर। नए साल का जश्न मनाने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा की तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा औंरापानी जाते वक्त सेंदरी सकरी बायपास ओवरब्रिज पर हुआ। घटना के बाद हाइवा चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में निधि यादव (22) बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा थी।, मृतक छात्रा मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बिलासपुर आई थी। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से औंरापानी जा रही थी, जब यह दुर्घटना घटी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतक निधि यादव
                               मृतक निधि यादव                                                  

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने नए साल की खुशियों को गम में बदल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts