Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधलड़की की अय्याशी: ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लड़की ने मां- बाप को...

लड़की की अय्याशी: ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लड़की ने मां- बाप को 54 लाख का लगाया चूना, कैसे खुला पूरा राज..?

दुर्ग में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की 54 लाख की धोखाधड़ी/

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने माता-पिता और मामा से 54 लाख 22 हजार 880 रुपए की धोखाधड़ी की है। घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब परिवार को बैंक से पैसे कटने के मैसेज मिले और जांच के दौरान सारा मामला खुला।

कैसे हुई धोखाधड़ी?

रिसाली निवासी रेलवे कर्मचारी के घर बेटी खुशबू 2022 में पुणे में पढ़ाई करने के लिए गई थी। खुशबू के साथ शौर्यजीत साहू भी पुणे में पढ़ाई कर रहा था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी, जिसके चलते शौर्यजीत ने खुशबू के माता-पिता से विश्वास जीत लिया।

कर्ज लेने के लिए झूठी जानकारी दी

खुशबू ने जुलाई 2023 में अपनी मां से संपर्क कर बताया कि उसने पुणे में पढ़ाई छोड़कर इंदौर के रिनाईनेंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले लिया है। उसने मां से कुछ दस्तावेज़ जैसे सैलरी स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पिता का रेलवे आईडी कार्ड मांगा।

बैंक और फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया

शौर्यजीत और खुशबू ने मिलकर खुशबू के माता-पिता के नाम पर लोन लिया। फिर उन लोन की किस्तें उनकी सैलरी अकाउंट से कटने लगीं, लेकिन परिवार को इसका कोई पता नहीं चला। जब ईएमआई का भुगतान नहीं हुआ, तब बैंक और फाइनेंस कंपनियों से संदेश और कॉल्स आने लगे।

राज़ का खुलासा

पिता ने अपनी पत्नी के खाते से पैसे कटने के बाद संदेह किया और छोटे भाई से जांच करवाई। इसके बाद खुलासा हुआ कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है और लोन के पैसों को शौर्यजीत ने अपने पिता के खाते में ट्रांसफर किया।

प्रेमी का अकाउंट में पैसे ट्रांसफर

शौर्यजीत ने लोन के पैसे अपने पिता के खाते में ट्रांसफर किए, जिसमें कुल 41 लाख 98 हजार 827 रुपए थे। फिर उन पैसों को उसने निकाल लिया।

मां-बाप और मामा से रिश्ते टूटे

मां शासकीय स्कूल में लेक्चरर और पिता रेलवे कर्मचारी हैं। बेटी ने इस धोखाधड़ी के बाद अपने परिवार से संपर्क तो तोड़ लिया, और पिछले 6 महीने से ना तो घर आई और ना ही किसी से बात की।

पुलिस ने शुरू की जांच

नेवई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शौर्यजीत साहू और खुशबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts