Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedदूसरी शादी की बात पर पति का पागलपन, प्राइवेट पार्ट्स में डाला...

दूसरी शादी की बात पर पति का पागलपन, प्राइवेट पार्ट्स में डाला मूली और डंडा, फिर गला दबाकर की हत्या…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

पत्नी के दूसरी शादी करने की बात पर विवाद

घटना सरधापाठ ग्राम के दंपति की है, जो बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना में लड़की के घर गए थे। लौटते वक्त पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पत्नी ने दूसरी शादी करने की बात कही। इस बात से पति का गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने आपा खो दिया।

दुष्कर्म और बर्बरता

पति ने पहले पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बर्बरता की हदें पार करते हुए, उसने अंत में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा।

ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई

अगले दिन ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts