Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधभाजयुमो नेता की दबंगई! युवती से मारपीट और घर में पथराव का...

भाजयुमो नेता की दबंगई! युवती से मारपीट और घर में पथराव का आरोप, एफआईआर दर्ज…

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता सोनू राजपूत और उसके भाई पर एक युवती के साथ मारपीट और घर में पथराव करने का आरोप लगा है। यह घटना शनिवार रात गंज थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, आवारा कुत्तों को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आरोपियों ने रानी गुप्ता नामक युवती की बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता की शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पीड़िता रानी गुप्ता और भाजयुमो नेता सोनू राजपूत के बीच अवारा कुत्तों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना के दौरान सोनू का भाई मोनू राजपूत भी वहां मौजूद था। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू और मोनू ने लाठी-डंडे से युवती पर हमला कर दिया, जिससे रानी के सिर और आंखों के पास चोटें आई।

घटना के बाद रानी गुप्ता ने भाजयुमो नेता सोनू और उसके भाई के खिलाफ गंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। और जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts