Sunday, March 29, 2026
HomeअपराधDJ की धुन पर नहीं, चीखों में बदली बारात की रात: ...

DJ की धुन पर नहीं, चीखों में बदली बारात की रात: शादी में शोऑफ बना हादसे की वजह, गोद में बैठे बच्चे की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला…


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के जश्न के बीच एक लापरवाही भरा स्टंट पूरे परिवार की खुशियों पर भारी पड़ गया। दूल्हे की गाड़ी को उसका जीजा तेज़ रफ्तार और स्टंट करते हुए चला रहा था, तभी नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधी जाकर डीजे वाहन से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दूल्हे की गोद में बैठा डेढ़ साल का मासूम बच्चा मौके पर ही दम तोड़ बैठा। हादसे में दूल्हे का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पल में हंसी-खुशी से गूंजता माहौल सन्नाटे में बदल गया, और शादी की रात मातम में तब्दील हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ. बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी. शादी की रस्मों से पहले दूल्हे की कार को उसके जीजा द्वारा स्टंट के अंदाज़ में चलाया जा रहा था. उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

डेढ़ साल के मासूम बच्चे हरिओम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि हरिओम अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल हुआ था और दूल्हे की कार में दूल्हे की गोद में बैठा हुआ था। कार को उस समय दूल्हे का जीजा चला रहा था। गौरतलब है कि यह कार मासूम के पिता ने किराए पर ली थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। इस दर्दनाक हादसे के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दूल्हा भी गहरे सदमे में आ गया और उसने शादी से इंकार करने की बात कही। हालांकि, लड़की पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

शादी के बाद जब परिजन सूरजपुर की ओर रवाना हो गए थे, तभी मानिकपुर चौकी पुलिस ने उन्हें फोन कर आधे रास्ते से वापस बुलाया ताकि मासूम का शव ले जाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल दूल्हे के जीजा का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts