Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमहिला ट्यूशन टीचर की आत्महत्या: घर के बाथरूम में जली मिली लाश..!...

महिला ट्यूशन टीचर की आत्महत्या: घर के बाथरूम में जली मिली लाश..! सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, जो सोचने पर मजबूर कर दे..!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ट्यूशन टीचर ने अपने ही घर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का जला हुआ शव घर के बाथरूम से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को घर में ही पढ़ाती थीं ट्यूशन

मृतका की पहचान रजनी देवांगन (50) के रूप में हुई है। वह भिलाई के सेक्टर-8 की रहने वाली थीं और अपने घर पर कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, रजनी के पति एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनका बेटा डॉक्टर है, जबकि बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी सूचना

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी की शाम जब छात्र ट्यूशन पढ़ने रजनी देवांगन के घर पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां बाथरूम के अंदर महिला का जला हुआ शव मिला।

सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार

घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने लिखा है कि वह शारीरिक परेशानियों के कारण यह कदम उठा रही है और इसकी जिम्मेदारी स्वयं लेती है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts