
रायपुर। प्रदेश की सियासत अब डिजिटल वार में बदलती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ तक पहुंच गई है।

भाजपा के आधिकारिक हैंडल @BJP4CGState से एक रैप सॉन्ग पोस्ट किया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में उन्हें “लबरा (झूठा) का सरताज” बताते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर हुए घोटालों का जिक्र किया गया है।

https://x.com/i/status/2026990954998386834
करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला और चावल घोटाले जैसे मुद्दों को उठाया गया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी नाम जोड़ा गया है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है – “कांग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज।”
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के रचनात्मक लेकिन आक्रामक अभियान आने वाले दिनों में और तेज हो सकते हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस डिजिटल हमले का किस तरह जवाब देती है और इसका राजनीतिक असर कितना व्यापक होता है।
