बिलासपुर/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में निलेश पांडेय को बिलासपुर (ग्रामीण) जिले के लिए व्यापार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन ने उनके मनोनयन पर विश्वास जताते हुए उम्मीद जताई है कि वे व्यापारियों के हितों और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवीन दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने निलेश पांडेय को बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
