Thursday, May 14, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: दादा-दादी समेत 4 की हत्या,...

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: दादा-दादी समेत 4 की हत्या, खून से सना मिला मकान, 17 साल पहले बेटे की हत्या..!!

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भंवतरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई (65), नातिन मोगरा (25) और नाती पीतांबर (17) के रूप में हुई है। चारों के शव निर्माणाधीन मकान में खाट पर खून से लथपथ हालत में मिले। मौके से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

गुरुवार सुबह जब मकान में काम करने वाला मिस्त्री वहां पहुंचा तो उसने खाट पर शव पड़े देखे। इसके बाद उसने तत्काल गांव के सरपंच को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और पुरानी रंजिश को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। संदेह के आधार पर मृतक मेदनी प्रसाद के बेटे और पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं शेषराज हरवंश ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

17 साल के नाती की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है।
17 साल के नाती की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले मृतक परिवार के एक बेटे की भी हत्या हुई थी। ऐसे में पुलिस पुराने विवाद और पारिवारिक रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि चारों पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला किया गया। वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध पड़ोसियों समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts