Wednesday, June 17, 2026
Homeअन्य खबरेटीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के संयुक्त...

टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित शोभा यात्रा का जबरदस्त स्वागत…

बिलासपुर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सर्व राजपूत समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। सिटी कोतवाली चौक के पास टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच और छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान आतिशबाजी की गई, पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की गई तथा श्रद्धालुओं और आमजन के बीच लीची शरबत का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान देशभक्ति और वीरता से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। शोभायात्रा के स्वागत में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts