Homeअपराधजिस कार पर लिखा था CMO, उसी ने छीनी एक महिला की...

जिस कार पर लिखा था CMO, उसी ने छीनी एक महिला की जिंदगी; आरोपी अधिकारी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

मुंगेली। सड़क हादसे के मामले में अंबिकापुर नगर निगम के सीएमओ अमरेश सिंह (58) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

यह मामला 1 अगस्त 2026 का है। शिक्षक नगर पंडरिया निवासी विश्वनाथ बसोर की शिकायत के अनुसार, उनकी भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ ग्राम हरदी में शादी समारोह का ऑर्डर पूरा कर मोटरसाइकिल से लौट रही थीं। ग्राम बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय आने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही स्कोडा कार (CG 15 DN 3866), जिस पर “CMO (UAD) CG Government” लिखा था, तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने विस्तृत जांच की। घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्ष साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि आरोपी चालक ने जानबूझकर और अत्यधिक लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अंबिकापुर निवासी आरोपी अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में प्रयुक्त स्कोडा कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ थाना जरहागांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 105 के तहत मामला दर्ज कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts