Homeअन्य खबरेराजकमल कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने तखतपुर मंडल प्रभारी...

राजकमल कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने तखतपुर मंडल प्रभारी…

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारी एवं मंडल संगठन सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई हैं। नियुक्तियों को युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति प्राप्त हुई है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में राजकमल कश्यप को तखतपुर मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अन्य मंडलों के लिए भी प्रभारी एवं मंडल संगठन सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है। भाजपा संगठन लगातार युवाओं को अधिक जिम्मेदारियां देकर संगठन विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। नई टीम के गठन से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts