Homeअन्य खबरेकरणी सेना ने किया वृक्षारोपण और गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

करणी सेना ने किया वृक्षारोपण और गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सूरजपुर। क्षत्रिय करणी सेना के तत्वावधान में 14 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण एवं गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ अपने पिता जी के नाम” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ गौ सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना सूरजपुर जिला अध्यक्ष ब्रिजेश प्रताप सिंह एवं सरगुजा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह (शैलू बाबा) के साथ विष्णु सिंह देव एवं सुप्रिया सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। इसके साथ ही गौ सेवा करते हुए समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

करणी सेना के सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर निरंतर चलने वाला सामाजिक अभियान होना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा एवं समाजहित के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान करणी सेना के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts