Homeअपराधपुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक: लाइब्रेरी से लौटते वक्त युवती पर...

पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक: लाइब्रेरी से लौटते वक्त युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा-आंख और शरीर का दाहिना हिस्सा झुलसा; आरोपी फरार…

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक की सनसनीखेज घटना सामने आई है। छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान PWD कॉलोनी के पास एक युवक ने कथित तौर पर उस पर एसिड डाल दिया। हमले में छात्रा का चेहरा, आंख के आसपास का हिस्सा और शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन से चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी छात्रा

बताया जा रहा है कि पीड़िता MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह सोमवार दोपहर लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया।

वारदात के बाद पैदल भागा आरोपी

एसिड अटैक के बाद आरोपी युवक मौके से पैदल ही आमापारा केनाल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीआई, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पर हमला क्यों किया गया, आरोपी कौन है और उसने किस तरह के एसिड का इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच भी कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts