
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। जारी आदेश में 2021 से लेकर 2024 बैच तक के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जैसे पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालना होगा। किस आईपीएस अधिकारी को किस जिले और किस पद पर तैनात किया गया है, इसकी पूरी जानकारी गृह विभाग के आधिकारिक आदेश में देखी जा सकती है।

