Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़देश मे मोदी,शिव और राम युग तो छत्तीसगढ़ में विष्णु युग- कौशल्या...

देश मे मोदी,शिव और राम युग तो छत्तीसगढ़ में विष्णु युग- कौशल्या साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है।

दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts