Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़जेसीआई रायपुर नोबल के द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जेसीआई रायपुर नोबल के द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेरणा विद्यापीठ गुरुकुलम हीरापुर में जेसीआई नोबल ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। सर्व प्रथम JCI अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

प्रेरणा विद्यापीठ गुरुकुलम की छात्राओं के द्वारा योग तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। JCI के अध्यक्ष के द्वारा छात्राओं को उपहार प्रदान करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जेड.व्ही पी, जेएफएम अंकित चौधरी, चैप्टर कोऑर्डिनेटर एवं फाउंडर प्रेसिडेंट जेसीआई सिनेटर संतोष दुबे भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts