Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedजमीन विवाद के चलते सगे भाई को टांगी मारकर उतारा मौत के...

जमीन विवाद के चलते सगे भाई को टांगी मारकर उतारा मौत के घाट…

अंबिकापुर। अम्बिकापुर जिले में एक बड़ी सनसनी खबर सामने आई है। लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम कुदर में ग्रामीण ने जमीन विवाद पर अपने सगे बड़े भाई पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पुलिस ने आरोपी रविनाथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टांगी को जप्त किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुदर निवासी 40 वर्षीय साखा राम गोड़ रात अपने कमरे में आराम से सोया हुआ था।

उसी दौरान छोटा भाई रविनाथ दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसा और टांगी से सखाराम के ऊपर जानलेवा हमला किया। आवाज सुनकर बाकी परिजन पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गया था। इस दौरान सखाराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के दौरान सुबह पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गांव से ही गिरफ्तार किया। वहीं टांगी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

अंबिकापुर। अम्बिकापुर जिले में एक बड़ी सनसनी खबर सामने आई है। लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम कुदर में ग्रामीण ने जमीन विवाद पर अपने सगे बड़े भाई पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पुलिस ने आरोपी रविनाथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टांगी को जप्त किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुदर निवासी 40 वर्षीय साखा राम गोड़ रात अपने कमरे में आराम से सोया हुआ था। उसी दौरान छोटा भाई रविनाथ दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसा और टांगी से सखाराम के ऊपर जानलेवा हमला किया। आवाज सुनकर बाकी परिजन पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गया था। इस दौरान सखाराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के दौरान सुबह पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गांव से ही गिरफ्तार किया। वहीं टांगी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।